हल्द्वानी: उत्तराखंड पुलिस के एक जवान को इस साल केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस जवान का नाम सब इंस्पेक्टर भगवान महर है. प्रीति हत्याकांड का खुलासा करने के लिए नाम सब-इंस्पेक्टर भगवान महर को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा।
उपनिरीक्षक भगवान महर वर्तमान में नैनीताल जिले के चोरगलिया थाने में प्रभारी के पद पर तैनात हैं। वह देशभर के उन 140 पुलिसकर्मियों में शामिल हैं जिन्हें गृह मंत्री पद से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान 15 अगस्त को दिल्ली में दिया जाएगा। 2018 में उत्तराखंड के थाना खानपुर गांव क्षेत्र में हुए प्रीति हत्याकांड को सुलझाने में भगवान महर ने भूमिका निभाई थी. जिसमें कोर्ट ने तीन आरोपियों को 2022 में फांसी की सजा सुनाई है. जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने भगवान महर का नाम गृह मंत्री पुरस्कार के लिए भेजा।

भगवान महर की इस उपलब्धि पर नैनीताल पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण है। एसओ चोरगलिया ने भी भगवान महर को शुभकामनाएं दी हैं।
आपको बता दें कि अपराध जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने के लिए 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री पदक की शुरुआत की गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री पुरस्कार की घोषणा हर साल 12 अगस्त को की जाती है। पुरस्कार पाने वालों में 15 सीबीआई, 12 एनआईए, 10 यूपी पुलिस, 9 केरल पुलिस, 8 राजस्थान पुलिस, 8 तमिलनाडु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के इंस्पेक्टर वर्तमान में एसओ चोरगलिया भगवान महर को यह सम्मान 15 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मिलेगा .
‘हर घर तिरंगा अभियान’ में पीएम मोदी ने लोगों से भाग लेने का आग्रह किया

