चमोली: भारी बारिश के कारण जिले में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. चमोली के पीपलकोटी नगर क्षेत्र में बादल फटने से कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. भारी बारिश के कारण नगर पंचायत के कार्यकाल को भी नुकसान हुआ है. वहीं अब एक शख्स के लापता होने की जानकारी सामने आ रही है. उधर, चमोली के बिरही क्षेत्र में देर रात बीर गंगा नदी के उफान के कारण नदी पर बना एक पावर परियोजना को जोड़ने वाला पुल बह गया।
पुल बहने से दो कर्मी फंस गए थे, जिन्हें सुबह चमोली थाना पुलिस और एसडीआरएफ ने ट्रॉली से सुरक्षित बाहर निकाला। उधर, राज्य में भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी जिलाधिकारियों से फोन पर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं.

चमोली जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ हाईवे मायापुर पर पहाड़ी से मलबा गिरने से कई वाहन फंस गए हैं. चमोली के डीएम हिमांशु खुराना का कहना है कि मलबे में गाड़ियां दब गई हैं, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नंदनगर विकासखंड में मंदाकिनी नदी के उफान पर आने से कई मकान खतरे में हैं। घरों को छोड़ रातभर खुले आसमान के नीचे
लोगों ने रात बिताई.
पुलिस और एसडीआरएफ पावर प्रोजेक्ट में फंसे लोगों को बचा रहे हैं
भारी बारिश के कारण सरस्वती विद्या मंदिर मंदिर स्कूल भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया है. थराली क्षेत्र में भी बादल फटने से एक पुल बह गया। जगह-जगह मलबा आने से बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है।एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी ने हाईवे पर आपातकालीन वाहनों को छोड़कर सभी यात्री वाहनों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए हैं। चमोली तहसील के कोज पोथनि गांव में तीन गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिनमें से कुछ के दबने की खबर है।
आपको बता दें कि बीती रात प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है. नदी नालों में उफान आने से कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। जिसकी वजह से लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं. उधर, चमोली के बिरही क्षेत्र में देर रात बीर गंगा नदी के उफान के कारण नदी पर बना एक विद्युत परियोजना को जोड़ने वाला पुल बह गया। पुल ढहने से दो कर्मचारी फंस गए थे, जिन्हें सुबह चमोली थाना पुलिस और एसडीआरएफ ने ट्रॉली के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला।

