विकासनगर: पछवादून क्षेत्र में नशे का कारोबार फैल गया है. यही वजह है कि आए दिन ड्रग तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, कई तस्कर पुलिस की पकड़ में भी आ रहे हैं. ताजा मामला सहसपुर थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिनके पास से 21 ग्राम हेरोइन मिली है. वहीं आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपको बता दें कि सहसपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री रोकने और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया है. इसी टीम ने चेकिंग के दौरान सभावाला क्षेत्र से एक युवक से पूछताछ की। जिस पर वह बगलें झांकने लगा। ऐसे में पुलिस को शक हुआ और तलाशी ली. तलाशी के दौरान युवक के पास से 21.3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.

सहसपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक के पास से हेरोइन बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम अरविंद पुत्र स्वर्गीय अर्जुन है। जो उत्तर प्रदेश के बरेली के फरीदपुर का रहने वाला है। युवक के पास से बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 2.1 लाख रुपये बताई जा रही है. जिसे जब्त कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी रहेगा.

रुद्रपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वाजारोहण करते मंत्री गणेश जोशी।