ललितपुर : ये घटना उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की है मंगलवार की सुबह सदर कोतवाली के एक गांव का युवक मंदिर पहुंच गया। इसके बाद कटर मशीन से अपनी गर्दन काट ली. युवक की हरकत से लोग हैरान रह गए। मौके पर भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलने पर परिजनों से भी संपर्क किया गया। उन्होंने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

सुबह नहाकर मंदिर की ओर निकला युवक: मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुरा का है. यहां के 28 वर्षीय दीपक कुशवाह मंगलवार की सुबह स्नान करने के बाद स्थानीय मंदिर पहुंचे। युवक के भाई देवराज कुशवाह ने बताया कि जब वह मंदिर पहुंचा तो उसने कहा कि वह अपना शीश दान करना चाहता है। उपस्थित लोग हतप्रभ रह गए। वह कटर मशीन चालू करने का अनुरोध कर रहा था. इससे पहले कि कोई समझ पाता कि क्या हो रहा है, दीपक ने लकड़ी काटने की मशीन उठाई और उसे अपनी गर्दन पर लगा दी ।

युवक की हालत गंभीर है क्योंकि उसने मशीन को अपनी गर्दन पर रख कर उसे
चालू कर दिया था। इससे उसकी गर्दन कट गयी. खून बहने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे. सूचना मिलने पर परिजनों से भी संपर्क किया गया। खून से लथपथ दीपक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। दीपक के परिजनों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा क्यों किया। साथ ही घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है.

देहरादून : आज देहरादून में रेजिड़ेन्टस वेलफेयर एसोसिएशन राजेश्वर नगर फेज वन में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया