नैनबाग से राजीव डोभाल की रिपोर्ट :

माननीय उच्च न्यायालय में अंतर द्वारा पारित आदेश WPPIL NO 117 OF 2023 के क्रम में राजकीय भूमि/ वन भूमि /राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य मार्ग की भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में उत्तराखंड सरकार श्रेणी 9(3)ड0 की भूमि ग्राम टटोल नैनबाग बाजार राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी भूमि के खसरा नंबर698मo रकबा 203 वर्ग मीटर भूमि पर दुकान मकान निर्मित पर अवैध अतिक्रमण के संबंध में नैनबाग व्यापार मंडल व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग सांस्कृतिक मंच पर अतिक्रमण को रुकवाने समय लेने के संबंध में बैठक आहूत की गई जिसमें तहसील नैनबाग द्वारा अतिक्रमण के संबंध में भू मकान स्वामियों को अतिक्रमण नोटिस 7 दिन के भीतर स्वयं हटा दें। अन्यथा अवैध अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा बलपूर्वक हटा दिया जाए। “
इसके संबंध में भू स्वामियों व्यापार मंडल क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जिलाधिकारी टिहरी व उप जिलाधिकारी तहसीलदार नैनबाग को समय अवधि बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। जबकि नैनबाग बाजार लगभग 70 वर्ष पहले से बसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण भी इसके बाद हुआ है। तथा प्रशासन द्वारा 7 दिन का समय दिया गया जो कि बहुत कम है हम अपनी बात न्यायालय में रखने हेतु एक माह का समय दिया जाए।
बैठक में प्रधान नैनबाग दिनेश खन्ना, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह रावत, प्रदीप कवि, अर्जुन सिंह , गंभीर सिंह रावत, विक्रम सिंह चौहान, अनिल बिजलवान, अनिल सिंह रावत ,भरत सिंह , प्रवेंद्र चौहान, अजीत कंबोज, राजेंद्र, राजेश कैंतुरा, आदि लोग उपस्थित थे।