देहरादून: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर देहरादून फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी और दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने मिलकर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। महानगर अध्यक्ष पंकज मैसोंन ने दीप जलाकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया और शिविर में आए सभी रक्तदाताओं का स्वागत किया। उन्हें बधाई दी और इसी तरह आगे बढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज समिति के संस्थापक अरुण शर्मा, रेड क्रॉस सोसायटी से अनिल वर्मा, महाकाल सेवा समिति से रोशन राणा, महाकाल के भक्त संस्था से दीपक जेठी, अंकुर जैन, युवा सेवा दल से नितेश अग्रवाल, कार्तिक बंसल, कार्तिक बजरंगी और अन्य लोगों ने रक्तदाताओं को शुभकामनाएं दीं और उन्हें समाज के हित में काम करने के लिए प्रेरित किया।

वरिष्ठ फोटोग्राफर कुलवीर त्यागी व् अजय लाल ने टीम के साथ केक काटा और सभी की कड़ी मेहनत की सराहना की। शिविर में देहरादून फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी से गौरव नागपाल, आसिफ, देवेश प्रजापति, विजय मालिक, तर्मिंदर् सिंह, विकास गुप्ता, बाबुल राजपूत, भूमेश् भारती, संजय मित्तल, अमित मेहरा, शुभम शर्मा, जितेंद्र वर्मा, व् दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के तमाम लोग मौजूद थे।

