देहरादून : वादी आकाश गौड़ पुत्र स्व0 देवराज गौड़ द्वारा सोमवार दिनांक 21 अगस्त 2023 को थाना राजपुर पर तहरीर दी गयी जिसमें दावा किया गया कि 20-21 अगस्त की रात्रि को गौरव चौहान व कुँवरपाल द्वारा उसे धमकी दी गयी तथा हवाई फायर किये गये। तहरीर के अनुसार थाना राजपुर में अर्जेंट अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 241/2023 धारा 506 भारतीय दंड संहिता व 25 /30 आयुध अधिनियम बनाम गौरव चौहान आदि पंजीकृत किया गया था।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून द्वारा निर्देशित किया गया कि घटना में शामिल अभियुक्तों को यथाशीघ्र गिरफ्तार किया जाये।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में थाना राजपुर पुलिस द्वारा घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद किये गये, निर्देशों के अनुसार.

नाम पता अभियुक्तगण

गौरव चौहान पुत्र अनिल कुमार निवासी शिप्रा विहार राजपुर

कुंवरपाल सिंह पुत्र हरविंदर सिंह निवासी ईस्ट पटेलनगर देहरादून

ऋषिकेश : लोग जलभराव से है परेशान , जन प्रतिनिधि नहीं ले रहे सुध ,कोई भी सरकारी अधिकारी या जन प्रतिनिधि स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंचा अब तक