देहरादून : आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सचिवालय में शुरू होगी. बैठक की जानकारी मंत्रिपरिषद विभाग की ओर से सभी मंत्रियों को दे दी गयी है. सूत्रों के मुताबिक इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर विभिन्न विभागों की नीतियों में संशोधन हो सकता है.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री अनुसंधान प्रोत्साहन योजना, प्राचार्यों को वैकल्पिक शिक्षक चुनने का अधिकार प्रदान करना और विधानसभा की सेवा एवं पदोन्नति मानक सभी को मंजूरी दी जा सकती है.

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से मुलाकात की, केंद्र से 400 मेगावाट बिजली देने पर सहमत हुए।