नैनीताल : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को कलक्ट्रेट नैनीताल में भूलेख रिकार्ड रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने आठ माह पुरानी फाइलों पर एक ही दिन में काम पूरा करने, डिस्पैच रजिस्टर में पंत्राक छोड़ने, पत्र प्राप्ति एवं डिस्पैच का दिनांक स्पष्ट रूप से न पाये जाने के आलावा कई खामियां मिलने पर नाराजगी व्यक्त की.

उन्होंने प्रभारी अधिकारियों व कर्मियों को कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया. कमिश्नर ने धारा 154 व 157 के तहत भूमि खरीद-फरोख्त की कई फाइलों की जांच करते हुए अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी को तीन दिन के अंदर लंबित व निस्तारित मामलों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी फाइल बिना तारीख के ट्रांसफर न की जाए और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि फाइलों में ओवर राइटिंग न हो।यदि यह मामला दोबारा पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी फिंजाराम, शिवचरण द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी परितोष वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

क्या आप जानते हैं चंद्रयान 3 चंद्रमा पर क्या करेगा? यह चंद्रमा से डेटा एकत्र करेगा और इसे इसरो को भेजेगा।