टिहरी: मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जन सहयोग समिति की बैठक की अध्यक्षता की. सभा में नागरिक मंच और व्यापार मंडल के पदाधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में बीस सूत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल ने जिला मुख्यालय पर बेहतर पार्क, पार्किंग सुविधा, मिट्टी डम्पिंग पॉइंट बनाये जाने हेतु संयुक्त सर्वे मे चयनित स्थानों पर निर्माण एवं विकास के लिए साल दर साल कार्ययोजना बनाने का आग्रह किया।
टिहरी व्यापार मंडल अध्यक्ष ज्योति डोभाल ने जहां पर्यटन और परिवहन को लेकर चिंता जताई, वहीं जिला संगठन मंत्री मायाराम थपलियाल ने स्वास्थ्य और नगर वन विभाग को लेकर चिंता जताई।
बैठक में नागरिक मंच एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने नई टिहरी शहर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं अनुरोधों पर विचार प्रस्तुत किये, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों से विचार-विमर्श कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने नागरिक मंच एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से नई टिहरी शहर को निवासियों के लिए बेहतर बनाने, भूगोल के आधार पर पर्यटकों को आकर्षित करने एवं यातायात बढ़ाने हेतु विचार प्राप्त किये। जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने, शहर को बेहतर बनाने तथा पर्यटकों, व्यवसायियों एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए योजनाओं की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
बैठक मे नागरिक मंच एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के द्वारा शहर में डोर डू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं साफ-सफाई, ग्राम बोराड़ी के पुनर्वास संबंधी मामलों का निस्तारण, आवारा पशुओं का समाधान एवं बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने, आन्तरिक सड़कें ठीक करवाने, जल निकासी हेतु नालियों को साफ रखने, देवीधार पिकनिक स्पॉट का आधुनिकीकरण, श्रीदेव सुमन पार्क एवं बाजार का सौन्दर्यीकरण, जिला अस्पताल में आधुनिक उपकरणों के साथ ही डॉक्टरों की तैनाती, शुद्ध पेयजल, बोराड़ी स्टेडियम, बस अड्डा, चम्बा – कोटी मार्ग वन वे करने, सीवर लाइन आदि के मुद्दे रखे गये।
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के संबंध में जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को कूड़ा उठाने तथा घरों से कूड़ा अलग करने के लिए रोस्टर आधारित कर्मचारी नियुक्त करने को कहा। ढुंगीधार में सीवेज लाइन के संबंध में एनओसी लेकर एलाइनमेंट करने, बोराड़ी स्टेडियम को खेल विभाग को हेण्डऑवर करने, स्टेडियम के समीप पुर्नवास द्वारा आंवटित दुकानों के संबंध में डीओ पीआरडी, पुर्नवास को नागरिकों के साथ बैठक कर मामले को निपटाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, प्रशिक्षु आईएएस आसीमा गोयल, एसडीएम संदीप कुमार, अध्यक्ष नागरिक मंच सुन्दर लाल उनियाल, अध्यक्ष व्यापार मण्डल ज्योति डोभाल,दिनेश डोभाल, अजय गुप्ता, मायाराम थपलियाल,जयेन्द्र पंवार, कर्म सिंह तोपवाल, विजयपाल राणा, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, एटीओ अरविन्द चौहान, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी, ईई लोनिवि डी.एम. गुप्ता, ईई विद्युत अमित आनन्द, ईई पुर्नवास डी.एस. नेगी, ईई जल संस्थान प्रशान्त भारद्वाज, ईओ नगरपालिका टिहरी हयात सिंह सहित संबंधित अधिकारी, नागरिक मंच एवं व्यापार मण्डल के कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे।

