देहरादून : अगले दो दिनों तक पूरे राज्य में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने 23 और 24 अगस्त को आठ जिलों टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौडी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ और अल्मोडा में बारिश का येलो अलर्ट है.

उन्होंने कहा कि इन दो दिनों के दौरान राज्य के सभी हिस्सों में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है. वहीं, पिछले दो दिनों से कई इलाकों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इसके परिणामस्वरूप भूस्खलन भी आम हो गया है।

पांच जिलों में स्कूल बंद रहेंगे.
मौसम की चेतावनी के कारण बुधवार, 23 अगस्त को हरिद्वार, टिहरी, देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और निजी संस्थान बंद रहेंगे। इसके साथ ही समस्त आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे ।

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से मुलाकात की, केंद्र से 400 मेगावाट बिजली देने पर सहमत हुए।