हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मौसम विभाग के अधिक वर्षा आदि के पूर्वानुमान के क्रम में कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किये हैं।

जैसे ही डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को भारी बारिश के कारण चंडीदेवी मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के पास दो दुकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत एसडीएम सदर अजय वीर सिंह और तहसीलदार को क्षेत्र की जांच करने का निर्देश दिया, जिसके क्रम में उन्होंने ऐसा किया। आसपास के प्रतिष्ठानों पर संभावित खतरे को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने 25 दुकानों को बंद करने का आदेश दिया और आसपास के क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

इसके अलावा मनसा देवी हिल बाईपास मार्ग पर भूस्खलन के कारण ग्राम रसूलपुर मिट्ठीबेरी एवं ग्राम नलोवाला में रवासन नदी में पानी आने से वन विभाग तथा कृषकों की भूमि का कटाव होने, भूपतवाला आदि में जल भराव होने की घटनाओं पर कड़ी चौकसी रखते हुये राहत एवं बचाव के आवश्यक कदम उठाये गये हैं ।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि किसी भी आपदा की सूचना तुरंत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र हरिद्वार को 01334-223999, 1077 (टोल फ्री) 7055258800, 7900224224, 9068688840 पर दी जाए और इस अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल/फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे तथा यदि कोई व्यक्ति फंस जाता है तो भोजन एवं चिकित्सा देखभाल की व्यवस्था की जाये तथा नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कल्वटों के अवरोधों को दूर किया जाये।

चंद्रयान 3 : इसरो ने पहली बार चंद्रमा पर विक्रम लैंडर उतारकर इतिहास रचा। , दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखने वाला पहला देश।