मसूरी :
भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून जिला अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल एवं प्रदेश संयोजक नमो एप विभाग श्री अनुप सिंह रावत की सहमति के पश्चात सभी देहरादून के मण्डलों के नमो एप संयोजक एवं सहसंयोजक की घोषणा की।
मसूरी मंडल का नमो ऐप संयोजक कपिल मालिक को बनाया, नमो ऐप संयोजक बनाए जाने पर कपिल मलिक ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी वा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ये एक अतिमहत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी ने उनको दी है,आगामी लोकसभा चुनाव में इस ऐप का बहुत महत्व रहेगा और काफी लोकसभा चुनाव से सम्बन्धित कार्य एवम् जानकारी कार्यकर्ताओं को इसी ऐप के माध्यम से दी जाएंगी,साथ ही उन्होंने जनता से अपील की के सभी लोग नमो ऐप को डाउनलोड करके भारत सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं वा इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

