नैनबाग से राजीव डोभाल की रिपोर्ट !
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नैनबाग इकाई की बैठक 10 सितंबर को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में रखी गई है। बैठक में प्रदेश जिला कांग्रेस ,ब्लॉक ओबीसी प्रकोष्ठ, अध्यक्ष न्याय पंचायत, कांग्रेस युवा ,महिला प्रकोष्ठ, सेवा दल ,किसान कांग्रेस, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,अल्पसंख्यक एवं युवा कांग्रेस छात्र संघ ,सोशल मीडिया के समस्त पदाधिकारी एवं कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव महंगाई बेरोजगार आदि महत्वपूर्ण विषयों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से बैठक आहूत की गई है। तथा न्याय पंचायत ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर सदस्यों का चयन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से सुझाव रखने हेतु कहां गया है।
अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नैनबाग इकाई दर्शन लाल नौटियाल का कहना है कि बैठक में न्याय पंचायत, ब्लॉक, जिला स्तरीय इकाइयों का चयन एवं ब्लॉक जिला स्तरीय समितियां के पदाधिकारी का सम्मान एवं लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक आहुत की गई है। जिसमें सभी कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बैठक में अधिक से अधिक संख्या में आने का आग्रह किया गया है।

