हल्द्वानी,
विश्व हिंदू परिषद ओखलकांडा इकाई के कार्यकर्ताओं ने संगठन के स्थापना दिवस के मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान परिषद के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष करन पनेरू ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में लव व लैंड जिहाद के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा, इसके लिए नई इकाई गठित की जाएगी। इस मौके पर निर्मल मटियाली, दीपक मेहता, लाखन मेहरा, नवीन जोशी, गंगा देवी, गोपाल बिष्ट, कमला, आशु, राकेश पनेरू, विक्की मटियाली, गिरीश पनेरू, त्रिलोक कोटलिया, नवीन जोशी आदि मौजूद थे।

