हल्द्वानी,
जेल रोड स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल में भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भारत रत्न पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रधानाध्यापिका गीता आर्य ने पंत के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान हुई निबंध प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं के अरमान अली ने पहला स्थान हासिल किया। चित्रकला में कक्षा छह की प्रीति दानी प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम में राजीव लारेंस, अफरोज बानो, मुकुल चंद्र जोशी आदि मौजूद थे। इधर नवाबी रोड स्थित होमगार्ड जिला कार्यालय में भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें याद किया गया। साथ ही पंत के देश के लिए किये गये उल्लेखनीय कार्यांे पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जिला कमांडेंट के सहायक तरुण कुमार, कंपनी कमांडर धनपाल सिंह व विश्वंभर दत्त कांडपाल, सेक्शन लीडर कुमार गौरव, अनी राम, दीवान सिंह आदि उपस्थित थे।

