देहरादून,

निफ्टी 50 भारत का पसंदीदा स्टॉक इंडेक्स आज 20,000 अंक के ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण पॉइंट पर पहुंच गया। निफ्टी 50 को 1,000 की शुरुआती संख्या में लॉन्च किया गया था, और पिछले 27 वर्षों में निफ्टी 50 की प्रगति यह दर्शाती है कि भारतीय और विदेशी निवेशक भारत के निष्पक्ष, कुशल, पारदर्शी और कम लागत वाले  पूंजी बाजार और इसकी नियामक, कानूनी प्रणाली में पूरा भरोसा रखते हैं। यह एक ऐसा व्यवस्थित बाजार है, जो न केवल ट्रेडिंग टेक्नोलोजी के मामले में, बल्कि कॉर्पाेरेट प्रशासन के मामले में भी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ से भी बेहतर है। 7.5 करोड़ से अधिक प्रत्यक्ष अद्वितीय पैन नंबर वाले निवेशक अब हमारे साथ पंजीकृत हैं, जिससे पता चलता है कि 5 करोड़ परिवार अब अपनी बचत का एक हिस्सा सीधे इक्विटी बाजार में निवेश करते हैं। इसके लिए वे सर्वश्रेष्ठ, ज़्यादातर स्वचालित, उच्च विनियमित बाजारों का सहारा लेते हैं। ये ऐसे बाज़ार हैं, जिन्हें एनएसई द्वारा अपनी स्थापना के समय से लगातार कई दशकों से उपलब्ध कराया जा रहा है।
मेरी अपनी भावना है कि भारत ने पिछले 30 वर्षों में अपनी बाजार भागीदारी में एक लंबा सफर तय किया है। हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है। यह एक अच्छी शुरुआत है। आगे की यात्रा में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे- पहले की तरह। भारत प्रगति करना जारी रखेगा और बाजार उस प्रगति को प्रतिबिंबित करना जारी रखेगा जैसा कि निफ्टी 50 इंडेक्स में देखा गया है। मैं विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि एनएसई आने वाले समय में भारत को निष्पक्ष, कुशल, पारदर्शी, व्यवस्थित, कम लागत, अत्यधिक स्वचालित बाजार प्रदान करना जारी रखेगा।