रुद्रपुर,

थाना ट्रांजिट कैम्प में दबंगों ने मेडिकल स्टोर स्वामी से मारपीट की। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद  पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रांजिट कैंप के वार्ड एक जनपद रोड फुलसुंगा निवासी मुनीराज सैनी पुत्र कृपाल सिंह सैनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका खुशी फॉर्मेसी  नाम से मेडिकल हैं। जिसमें ठेकेदार कुलदीप ठाकुर निवासी वार्ड 1 गोकुलधाम कॉलोनी फुलसुंगा ने अपनी व अपने मजदूरो की कई माह से उधार दवा ले रहा था। अब तक 9236 रूपये का उधार कर चुका है। पैसे मांगने पर टाल देता है। 13 सितम्बर को रात 9 बजे वह अपने मेडिकल में बेठा था। तभी कुलदीप  रवी, प्रवेश और 3- 4 अज्ञात लडकों को मेडिकल में ले आया और गाली गलौज करते हुए उससे मारपीट करने लगा। उसने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया। उसे दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने दी। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।