देहरादून,
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. दीन मोहम्मद के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने स्व0 दीन मोहम्मद को कांग्रेस पार्टी का समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता बताते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि स्व0 दीन मोहम्मद जी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सदस्य जिला पंचायत एवं लम्बे समय तक प्रधान के रूप में क्षेत्र के विकास में अपना अक्षुण योगदान दिया, उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति करना कठिन है, वे कांग्रेसजनों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ खड़ा है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।
स्व. दीन मोहम्मद के आकस्मिक निधन पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री विजय सारस्वत, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, राष्ट्रीय समन्वयक सोशल मीडिया प्रभारी पंजाब अमरजीत सिंह, महामंत्री नवीन जोशी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, राजेश चमोली, मोहन काला, सुनीता प्रकाश, नवनीत सती, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, अनुराधा तिवाड़ी, शिवानी थपलियाल आदि ने भी शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

