वीरेंदर वर्मा की रिपोर्ट :-
कैम्पटी
टिहरी जिले की जहाँ पर्यटन विभाग द्वारा दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत जौनपुर ब्लॉक के कैम्पटी के निकट ग्राम भटोली से जिला पंचायत सदस्या कविता रौछेला, प्रधान सरोज भण्डारी, उर्मिला रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर 31 वरिष्ठ नागरिकों का एक जत्था मंगलवार को श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर रवाना किया गया। इससे पहले पूजा-अर्चना कर सभी तीर्थ यात्रियों के तिलक लगाकर फल वितरण किया गया,साथ ही इस दौरान श्री बद्री विशाल की जय जयकार कर तांदी नृत्य भी किया गया ।

आपको बता दें कि उत्तराखण्ड सरकार की पंडित दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना चलाई जा रही है | पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस योजना में इस दौरान तीर्थयात्रियों को निशुल्क सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी । वहीं जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भण्डारी ने बताया कि सरकार द्वारा इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को समय-समय पर निशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जाती है। जिसमें इस क्रम में मंगलवार को भटोली से 31 तीर्थ यात्रियों को बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया है। जिसमें तीन दिन के तीर्थाटन के बाद सभी तीर्थयात्री अपने घर के लिये लौटेंग

