देहरादून,
भारत के प्रमुख ऑटोमोबाइल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ड्रूम ने एक अध्ययन किया, जिसका उद्देश्य यह पता लगाना था कि कौन सी एसयूवी बेस्ट रीसेल वैल्यू (सर्वोत्तम पुनर्विक्रय मूल्य) प्रदान करती है। इस तुलनात्मक विश्लेषण में, एमजी हेक्टर डीजल विजेता रही, जिसने हुंडई क्रेटा, टाटा हैरियर, महिंद्रा एक्सयूवी700, महिंद्रा एक्सयूवी 300, किआ सेल्टोस और हुंडई अल्कजार जैसे प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ सफलता हासिल की। इसने सामान प्राइस रेंज के अन्य कारों की तुलना में असाधारण 85 फीसदी रीसेल वैल्यू हासिल किया है। साथ ही, अत्यधिक प्रतिस्पर्धी एसयूवी सेगमेंट में एक इंडस्ट्री लीडर के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। यह अंतर व्हीकल की सर्वश्रेष्ठ विरासत के बारे में बहुत कुछ बताता है। अपनी विश्वसनीयता के लिए प्रसिद्ध, एमजी हेक्टर डीजल को समय की कसौटी पर खरा उतरने के लिए तैयार किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आने वाले वर्षों तक इसका मूल्य बरकरार रहेगा।
हुड के नीचे एक पावरहाउस हैः एक 2.0 लीटर टर्बोचाज्र्ड डीजल इंजन, जो प्रभावशाली 170 हॉर्स पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। आपके पास निर्बाध 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या सहज 6-स्पीड ऑटोमैटिक के बीच विकल्प है, जो आपके ड्राइविंग अनुभव को परफेक् बनाता है। साथ ही, हेक्टर डीजल एक विशाल, आरामदायक और सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया इंटीरियर प्रदान करता है। एमजी हेक्टर डीजल की एक और उपलब्धि है। 21 किमी प्रति लीटर’ तक के उल्लेखनीय हाईवे माइलेज के साथ, यह आसानी से अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल जाती है। इसकी तुलना में, क्रेटा और हैरियर जैसी गाड़ियां लगभग 18 किमी प्रति लीटर हासिल करते हैं। यह ईंधन-कुशल प्रदर्शन न केवल आपके कार्बन फुटपिं्रट को कम करता है, बल्कि एक रोमांचक ड्राइविंग अनुभव भी सुनिश्चित करता है।