देहरादून,
अमेजन डॉट इन ने आज भारत में मल्टी-चैनल फुलफिलमेंट (एमसीएफ) के लॉन्च की घोषणा की। इस लॉन्च के साथ, विभिन्न उद्योगों के डी2सी ब्रांड, निर्माता और खुदरा विक्रेता अपने पूर्ति कार्यों में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और अमेजॅन की अखिल भारतीय उपस्थिति, अत्याधुनिक पूर्ति केंद्रों और लॉजिस्टिक्स क्षमताओं का लाभ उठाकर अपनी स्वयं की वेबसाइट्स, सहित विभिन्न बिक्री चैनल्स के जरिए ग्राहक ऑर्डर को संभालकर असाधारण गति एवं सुविधा के साथ निर्बाध फुलफिलमेंट के माध्यम से अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान कर सकते हैं। एमसीएफ के माध्यम से, अमेजॅन ने ग्राहक ऑर्डर पूर्ति को सर्वसुलभ बनाया है और विक्रेताओं को भारत के 100 प्रतिशत सेवा योग्य पिन कोड (20,000 प्लस पिन कोड) के अमेजॅन के व्यापक कवरेज का लाभ उठाकर भारत में उनकी बाजार पहुंच का विस्तार करने में सक्षम बनाया है, जिससे नए व्यापार के अवसर खुल सकें।
एमसीएफ ने विक्रेताओं के लिए अपने ऑफ-अमेजॅन शॉपर्स के लिए ऑर्डर तैयार करना, उन्हें ट्रैक करना और टैक्स चालान तैयार करना आसान बना दिया है, जबकि तेज शिपिंग और तेज डिलीवरी भी सुनिश्चित की है। इसने विक्रेताओं के लिए पूर्ति प्रक्रिया को सरल बनाया है, ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाया है, और अधिक बिक्री के अवसर प्रदान किए हैं। एमसीएफ के साथ, विक्रेता अपने ऑफ-अमेजॅन ऑर्डर को स्वचालित कर सकते हैं, इस प्रकार जटिलताओं को दूर कर सकते हैं और संपूर्ण ऑर्डर पूर्ति प्रक्रिया को सरल बना सकते हैं। विक्रेताओं को अमेजॅन द्वारा पूर्ति से भी लाभ होगा – यह एक लचीला, किफायती और स्केलेबल भंडारण और पूर्ति समाधान है जिसमें इनबाउंड परिवहन, लेबलिंग, भंडारण, ऑर्डर प्रबंधन, पिक-पैक और शिपिंग सेवाएं जैसी कई सेवाएं शामिल हैं जो विक्रेताओं को परिचालन को सुव्यवस्थित करने और दक्षता को अधिकतम बनाने में सक्षम बनाती हैं।

