देहरादून,
विद्युत (ऊर्जा) निगम में अवर अभियंताओं को वर्ष 2009 से 4600 ग्रेड पे का लाभ देने का आदेश जारी हो गया है, जिस पर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) आरजे मलिक से मुलाकात कर आभार जताया। साथ ही एसोसिएशन की अन्य मांगों पर भी शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया।
गुरुवार को एसोसिएशन के केंद्रीय महासचिव पवन रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) से बल्लीवाला स्थित ऊर्जा निगम मुख्यालय में मुलाका
त की। मुलाकात के दौरान उन्होंने एसोसिएशन के मांग पत्र में शामिल प्रमुख बिंदुओं को उनके समक्ष रखा, जिसमें जूनियक इंजीनियरों को पूर्व की भांति प्रथम एसीपी व सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नति में दो इन्क्रीमेंट प्रदान किए जाने का मुद्दा भी उठाया। जिस पर अधिशासी निदेशक ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विद्युत ऊर्जा निगम में अवर अभियंताओं को वर्ष 2009 से 4600 ग्रेड पे का लाभ देने का आदेश जारी हो गया है जिस पर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) आरजे मलिक से मुलाकात कर आभार जताया। साथ ही एसोसिएशन की अन्य मांगों पर भी शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया।
प्रतिनिधि मंडल की ओर से कार्मिक परिवाद निवारण प्रकोष्ठ के गठन पर भी चर्चा की गई। एसोसिएशन की ओर से स्वघोषणा पत्र में शामिल शर्तों व कुछ अन्य बिंदुओं पर आपत्ति जताई गई। जिस पर अधिशासी निदेशक ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय अध्यक्ष सुनील उनियाल भी शामिल रहे।

