देहरादून,

अमेजन इंडिया के लिए नील्सन मीडिया इंडिया द्वारा किए गए एक स्वतंत्र अध्ययन’ के मुताबिक, पूरे भारत में उपभोक्ता इस साल त्योहारी सीजन के दौरान ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए पहले से कहीं अधिक उत्साहित और उत्सुक हैं। 81 प्रतिशत ग्राहकों ने इसे लेकर इस बार मजबूत इरादा और इच्छा व्यक्त की हैय 78ः ग्राहकों ने कहा कि उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग पर भरोसा है, वहीं हर 2 में से 1 ग्राहक पिछले साल की तुलना में इस त्योहारी अवधि में ज्यादा ऑनलाइन खर्च करने का इरादा रखते हैं। इसके साथ ही ग्राहक विशाल संग्रह, प्रतिस्पर्धी कीमतों, आसानी से रिटर्न और एक्सचेंज करने की सुविधा के साथ बेहतरीन ऑनलाइन शॉपिंग अनुभव की उम्मीद कर रहे हैं। अध्ययन से यह भी पता चला है कि 68 प्रतिशत उपभोक्ताओं के लिए ।उं्रवद.पद उनका पसंदीदा और सबसे सुविधाजनक ऑनलाइन शॉपिंग गंतव्य है।
इस अध्ययन के बारे में बात करते हुए, अमेजन इंडिया के इंडिया कंज्यूमर बिजनेस के कंट्री मैनेजर मनीष तिवारी ने कहा, त्योहार का सीजन पूरे भारत में उपभोक्ताओं और विक्रेताओं के लिए पसंदीदा समय होता है। हमें यह जानकर प्रेरणा मिली है कि इस वर्ष उपभोक्ता सबसे अधिक उत्साहित हैं और अधिक खर्च करने और ऑनलाइन खरीदारी करने के इच्छुक हैं। हमें यह जानकर खुशी हो रही है कि पूरे भारत में उपभोक्ता ।उं्रवद.पद को सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा ऑनलाइन शॉपिंग गंतव्य मानते हैं। एक मार्केटप्लेस के रूप में, हम अपने विक्रेताओं और ग्राहकों के लिए उत्साहित हैं, और इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि श्अमेजन ग्रेट इंडिया फेस्टिवलश् 2023श् पूरे भारत में उपभोक्ताओं के लिए एक निर्बाध खरीदारी अनुभव, अविश्वसनीय कीमतें, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों और उत्पादों का विशाल संग्रह और बेजोड़ सुविधाएं पेश करेगा।”