देहरादून,
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने युवक कांग्रेस के महामंत्री सुमित खन्ना के बडे भाई स्व. अमित खन्ना जो वर्तमान में महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष थे के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने स्व. अमित खन्ना को कांग्रेस पार्टी का समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता बताते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि स्व. अमित खन्ना ने कांग्रेस पार्टी के लिए अपना अक्षुण योगदान दिया उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति करना कठिन है वे कांग्रेसजनों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ खड़ा है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।
स्व. अमित खन्ना के आकस्मिक निधन पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठनध्प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री विजय सारस्वत, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, राष्ट्रीय समन्वयक सोशल मीडिया प्रभारी पंजाब अमरजीत सिंह, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, प्रवक्ता सुनीता प्रकाश, शीशपाल सिंह बिष्ट, राजेश चमोली, शिवा वर्मा, मोहन काला, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, महन्त विनय सारस्वत, अनुराधा तिवाड़ी, आदि ने भी शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

