देहरादून,
5वें वर्ल्ड कॉफी कॉन्फ्रेंस (डब्ल्यूसीसी) 2023 का आयोजन बेंगलुरू के मशहूर बेंगलुरू पैलेस में 25 से 28 सितंबर के बीच किया जा रहा है। कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया, भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, कर्नाटक सरकार और कॉफी उद्योग के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन (आईसीओ) इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। पापुआ न्यू गिनी के कॉफी मंत्री जो कुली, अंतरराष्ट्रीय कॉफी परिषद के चेयर मासिमिलियानो फैबियन, नेस्ले इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश नारायण, टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स के सीईओ और एमडी सुनील डिसूजा, सीसीएल प्रॉडक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर चल्ला श्रीसंत, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड में दक्षिण एशिया के फूड एंड बेवरेज के वाइस प्रेसिडेंट शिवा कृष्णमूर्ति, एसएलएन कॉफी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एन सतप्पन, अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. वनूसिया नोगीरा, कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया के सीईओ और सचिव, आईएएस, डॉ. के जी जगदीश, कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया में डायरेक्टर फाइनेंस, एन. एन. नरेंद्र और यूएनआईडीओ, एफएओ, आईटीसी, अफ्रेक्जिमबैंक और आईएलओ के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया। डब्ल्यूसीसी के ब्रांड एंबेसडर और भारत के नंबर 1 युगल टेनिस खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता रोहन बोपन्ना ने रिकॉर्डेड संदेश के माध्यम से अपनी टिप्पणी साझा की। बोपन्ना अभी चल रहे एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

