मसूरी
मसूरी में भाजपा के पधादिकारियो के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सभी मोर्चो सहित बूथ व पन्ना प्रमुख आदि ने भाग लिया और आगामी लोक सभा चुनावों के लिए तैयार रहने का आहवान किया गया। इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर महत्वपूर्ण चर्चा की जा रही है।
इस अवसर पर सुरेद्र राणा ने कहा है के भाजपा पुरे साल चुनाव मूड में रहती है और उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा के लिए हमारी तैयारी पूरी है।
जैसा की सभी को विदित है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमें हर दिन कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, इसी कड़ी में यह बैठक आयोजित की गई है। उन्हांेने कहा कि आगामी समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है व अक्टूबर में प्रधानमंत्री चुनाव का शंखनाद करेंगे व देश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। उ
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, नरेद्र मेलवान, महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, अमित भटट, अरविंद सेमवाल, महिला मोर्चा महामंत्री कमला थपलियाल, कपिल मलिक, सहित सभी मोर्चाे के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

