हल्द्वानी,
रामलीला संचालन समिति श्री रामलीला कमेटी रामलीला मैदान मेें विधि विधान के साथ ध्वज स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में व्यास गोपाल दत्त भट्ट शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन ओर हनुमान ध्वजा का पूजन किया। पूजन नगर मजिस्ट्रेट रिसीवर रिच्चा सिह, नगर महापौर जोगेन्द्र रोतेला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डाक्टर नीलाम्बर भट्ट समिति सदस्य मनोज गुप्ता, विवेक कश्यप ने संयुक्त रूप से पूजन किया। सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के छात्रो ने स्वतीवाचन किया, तदुपरांत आरती ओर, प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदस्य विदेश गुप्ता, तनुज गुप्ता, प्रेम गुप्ता, सोरभ अग्रवाल, अमित जोशी, हितेश पाण्डेय टीनू, रूपेनदर नागर, भवानी शंकर नीरज, उमेश डालाकोटी,राकेश गर्ग वेद प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, हरिमोहन अग्रवाल आदी उपस्थित रहे।

