हरिद्वार,
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा की अस्थियां गुरूवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गई। उनकी बेटी अनुलेखा अत्रि एवं परिवार के सदस्य अस्थि कलश लेकर सुबह हरिद्वार पहुंचे। यहां भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्य में पार्टी के संस्थापक सदस्यों में पूरन चंद्र शर्मा रहे थे। वे राज्य के तीसरे प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालकर पार्टी को आगे बढ़ाया। उनकी सादगी और सहज व्यवहार के सब कायल रहे। रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट कहते हैं कि पहाड़ों में विकास को लेकर उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। राज्य के निर्माण में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया।


Recent Comments