देहरादून,

क्लाइमेट फाइनेंसिंग सॉल्यूशंस में लीडिंग, मुफिन ग्रीन फाइनेंस लिमिटेड ने घोषणा की है कि उसके बोर्ड ने प्रमोटर ग्रुप और नॉन-प्रमोटर ग्रुप को उसके मेंबर्स और दूसरी जुड़ी हुई अथॉरिटी से अनुमोदन के अधीन प्रिफरेंशल इश्यू की मदद से फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है। साथ ही बोर्ड ने मेंबर्स के अनुमोदन के अधीन कंपनी के अधिकृत शेयर कैपिटल को 20 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये तक बढ़ाने की भी मंजूरी दे दी। कंपनी के अनुसार उनके बोर्ड ने 2.55 करोड़ वारंट जो कि 18 महीने की अवधि के भीतर, उस पर लागू निर्धारित कानून के अंतर्गत 55 रुपये प्रत्येक की दर पर कुल मिलाकर 140.25 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रमोटर ग्रुप के व्यक्तियों और दूसरे नॉन-प्रमोटर ग्रुप के व्यक्तियों को प्रिफरेंसशियल इश्यू के माध्यम से, सदस्यों और दूसरे जुड़े मेंबर्स के अनुमोदन के अधीन तक के वारंट जारी करने को मंजूरी दे दी है।
वारंट जारी होने पर, कुल इश्यू के 25 प्रतिशत प्रस्तावित अलाटीज से अग्रिम रूप से लिया जाएगा। कंपनी ने अधिकृत कैपिटल में वृद्धि और वारंट जारी करने के लिए सदस्यों की सहमति लेने के लिए 21 अक्टूबर, 2023 को अपनी ईजीएम निर्धारित की है। मुफिन ग्रीन फाइनेंस लिमिटेड भारत में क्लाइमेट फाइनेंसिंग सॉल्यूशंस में सबसे आगे है, जिसका ध्यान देश में हरियाली को बढ़ावा देकर अधिक टिकाऊ भविष्य की ओर ले जाने पर केंद्रित है। मुफिन ग्रीन फाइनेंस लिमिटेड ने देश के कार्बन फुटप्रिंट पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 350 करोड़ से अधिक का वितरण किया है। फाइनेंशियल इन्क्लूजन को बढ़ावा देने के अलावा, इसकी पहल ने देश-भर में इनकम जनरेट करने और महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए कई तरह के रास्ते तैयार किए हैं। बता दें कि मुफिन ग्रीन फाइनेंस लिमिटेड, एनवायरनमेंट और सोशल गवर्नेंस पर आधारित 100ः फाइनेंसिंग प्रोडक्ट है, जिसकी शुरुआत वर्तमान में भारत के सबसे तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग पर है।