टिहरी
टिहरी झील पर निर्माणाधीन प्रतापनगर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले डोबरा चांठी पुल इन दिनों पर्यटकों और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दूर दराज से और टिहरी के आसपास के लोगों का सपना कहे जाने वाले इस पुल को देखने पहुंच रहे है और रोमांचित हो रहे है। उत्तराखंड का टिहरी बांध देश का सबसे ऊंचा बांध है। अपनी 260.5 मीटर की ऊंचाई से ये बांध ना सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देश के ऐसे कई राज्य हैं जिन्हें रोशन कर रहा है। यही नहीं अपनी ऐतिहासिक बनावट और मनोरंजक गतिविधियों के कारण ही ये बांध पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।खूबसूरत नजारों के अलावा टिहरी बांध पर्यटकों को टेहरी झील में कुछ रोमांच से भरे अनुभव भी प्रदान करता है। आपको बता दें कि यहां तरह तरह की मनोरंजक गतिविधियां होती रहती हैं।
टिहरी बांध की इस अद्भुत यात्रा में आप चाहे तो एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के द्वारा अपनी ट्रिप को और भी रोमांचक बना सकते हैं।
इस जगह पर अक्सर घूमने फिरने आए लोग जेट स्कीइंग, वाटर ज़ोरबिंग, वाटर स्कीइंग और राफ्टिंग जैसी कई गतिविधियों को एंजॉय करते देखे जाते हैं। इसके अलावा और भी कुछ रोमांचक गतिविधियां है जो पर्यटकों को आकर्षक लगती हैं:
जब पहाड़ न्यूज़ की टीम ने प्रताप नगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी से बात तो उन्होंने कहा की टिहरी के विकास में टिहरी झील एक मील का पथर साबित होगा और उन्होंने कहा है कि मेरे प्राथमिकता प्रताप नगर को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है

