नैनबाग
जिला पंचायत सदस्य बिष्टौसी वार्ड संख्या 15 पर आज उप चुनाव शांती पूर्ण ढंग से मतदान संपन हुआ । जिसमें मतदाता वोट डालने के लिए कम संख्या में पंहुचे । जिसमें 28 बूथों में कुल मतदान 51.53 प्रतिशत रहा , 07 अक्टुबर को मतगणना की जायेगी ।
आज गुरुवार को विकास खण्ड जौनपुर के विष्टौसी जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 15 पर 28 पोलिंग बूथ पर उप चुनाव के लिए वोट डाले गये ।
मतदान केन्द्र में लोग प्रातः से छुट फुट की संख्या में मतदान केन्द्र में अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदाताओं का धीमी गति से आने का सिल सिला चलता रहा ।
बता दें कि आम तौर पर गांव से बाहर लोग नौकरी व अन्य अपने व्यवस्या को गांव अपने मतदान करने के जादा रूची नही देखी गई । जब कि गांव से अधिकांश लोग बाहर होने के कारण गांव में नाम मात्र लोग ही निवास करते आ रहे , जिससे मतदान का प्रतिशत कम रहा ।
वही दोपहर बाद गांव की महिलाए अपने चौका चूल्ला व खेती बांडी का काम करने के बाद समय रहते मतदान को आए , साथ ही आज कल खेती बांडी कार्य जोर – शोर के चलते अधिकांश मतदान केन्द्रों में बुर्जग व महिलाओं की जादा भागीदारी रही । तथा युवाओ की संख्या नाम मात्र देखी गई ।
मंजू राजपूत एसडीएम / जोनल मजिस्ट्रे ने बताया कि विष्टौषी जिला वार्ड 15 पर उप चुनाव में 28 पोलिंग बूथों पर निष्पक्ष व शांती पूर्ण ढंग से चुनाव संपन हुए । औ और शुक्रवार को प्रातः पोलिग पार्टी ब्लाक मुख्यालय में मतपेटीया जमा कर दी जायेगी । और 7 अन्डुबर को मतगणना कि जायेगी ।

