हल्द्वानी,

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का शहर की बदहाल सडकों को दुरुस्त न किये जाने के खिलाफ रोष जारी है। इसके तहत व्यापार मंडल की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट की भूख हड़ताल गुरुवार को चैथे दिन भी जारी रही। इस क्रम में इलेक्ट्रिक एसोसिएशन से जुड़े व्यापारी ने भी बुद्ध पार्क पहुंच समर्थन दिया। इस दौरान व्यापारी बुद्ध पार्क से नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का घेराव किया। इस पर नगर आयुक्त ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। घेराव करने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, महिला सचिव गीता कांडपाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, चंद्रशेेखर पंत, राजेश अग्रवाल, शांति जीना, लता बोरा, सुशील भट्ट आदि शामिल थे।