कैंप के माध्यम से अब कर्मचारी नहीं भटके इधर-उधरः चीनी
सेलाकुई,
कर्मचारी राज्य बीमा निगम सेलाक़ूई द्वारा फ्ऱलेयर पेन्स कम्पनी में आधार सीडिंग का कैम्प लगाया गया जिसमें 400 कर्मचारियों ने अपना आधार सीड सफलता पूर्वक कराया।
ब्रांच मैनेजर राहुल बिष्ट चीनी कहा कि कैंप के माध्यम से कर्मचारियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता जिससे उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। इसी के मध्य नजर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के ब्रांच मैनेजर राजेंद्र बिष्ट जी, राहुल कुमार और फैक्ट्री मैनेजमेंट से एचआर हेड दीपक रावत और राहुल जोशी मौजूद थे। कंपनी एचआर हेड दीपक रावत ने सभी नियोजक और बीमा अंकित व्यक्तियो से अपील की सभी अपना आधार सीडिंग जल्द से जल्द करा ले।

