देहरादून,
गवर्नमेंट्स और डिप्लोमेटिक मिशन्स के लिए आउटसोर्सिंग सेवाओं में एक ग्लोबल लीडर बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेस लिमिटेड ने 54 से अधिक कार्यालयों के साथ 18 देशों में स्लोवाकिया के लिए एक विशेष ग्लोबल वीजा आउटसोर्सिंग कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं। इंडस्ट्री डाटा के अनुसार, 2021 में 2.64 मिलियन पर्यटकों ने स्लोवाकिया का दौरा किया, और ट्रेवल ट्रेंड को देखते हुए यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
असाधारण वीजा सेवाएं प्रदान करने में बीएलएस इंटरनेशनल के व्यापक अनुभव ने उन्हें शेंगेन सदस्य देशों (एक ऐसा देश जो किसी व्यक्ति को कानूनी तौर पर देश में और उसके भीतर यात्रा करने की अनुमति देते हैं) के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त कराया है। इस नए कॉन्ट्रैक्ट के साथ, बीएलएस इंटरनेशनल को न केवल टूरिस्ट वीजा सर्विसेस और बिजनेस वीजा सर्विसेस बल्कि नेशनल वीजा सर्विसेस भी प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिसका उद्देश्य सीमलेस ट्रेवल और इमिग्रेशन प्रोसीजर को सुविधाजनक बनाना है।
ष्बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेस लिमिटेड के जॉइंट मैनजिंग डायरेक्टर श्री शिखर अग्रवाल ने कहा कि, ष्हम बीएलएस इंटरनेशनल को अपने वीजा आउटसोर्सिंग पार्टनर के रूप में सौंपने के लिए स्लोवाकिया सरकार की ईमानदारी से सराहना करते हैं। यह कलैबरेशन कुशल, सिक्योर वीजा सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्कृष्टता और अटूट समर्पण के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्य शेंगेन सिद्धांतों के अनुरूप, हम सभी के लिए वीजा एप्लीकेशन एक्सपीरियंस को बढ़ाना चाहते हैं, जिसके लिए इनोवेशन और कस्टमर-सेंट्रिक सॉल्यूशंस की मदद से नए इंडस्ट्री बेंचमार्क स्थापित कर रहे हैं। चूंकि स्लोवाकिया एक मोहक और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है, ट्रेवल इंडस्ट्री के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए, हम अपनी भूमिका निभाने के लिए उत्सुक हैं। यह प्रयास उत्कृष्टता, दक्षता और सुरक्षा की हमारी कोर वैल्यूज के साथ पूरी तरह से मेल खाता है।श्श्
विशेष रूप से, यह अचीवमेंट बीएलएस इंटरनेशनल के शेंगेन देशों के पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण वृद्धि का प्रतीक है। कंपनी पहले से ही हंगरी, पुर्तगाल, पोलैंड, स्पेन, जर्मनी और इटली जैसे शेंगेन सदस्य देशों के साथ सहयोग कर रही है, जो वीजा और कांसुलर सर्विसेस की एक वाइड रेंज ऑफर करती है।

