रुद्रप्रयाग , PAHAAD NEWS TEAM
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे-56 के पेट्रोल पंप के पास अलकनंदा नदी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर गिर गया | बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक और चालक का कोई पता नहीं है। आपदा नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन टीम, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया. घटना सुबह चार बजे की बताई जा रही है.
दरअसल, ऑल वेदर का काम रुद्रप्रयाग-ऋषिकेश हाईवे रुद्रप्रयाग में आरसीसी कंपनी कर रही है। कंपनी का ट्रक आज सुबह करीब चार बजे तिलणी से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के पास अलकनंदा नदी में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रुद्रप्रयाग की ओर से तेजी से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रण होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा . घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल रुद्रप्रयाग कुंवर सिंह बिष्ट ने एसडीआरएफ, दमकल सेवा और जल पुलिस की टीम को मौके पर बुलाया.
लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो पाया । ऐसे में बचाव दल ने सुबह छह बजे से एसडीआरएफ टीम को रवाना किया. टीम रस्सी के सहारे अलकनंदा नदी में गई, जहां उन्हें एक मोबाइल मिला, जिससे पता चला कि ट्रक चालक नदी में बह गया है। उसका नाम बिट्टू है | और वह नेपाल का रहने वाला है। वह आरसीसी कंपनी में ट्रक ड्राइवर है। कोतवाल रुद्रप्रयाग कुंवर सिंह बिष्ट ने बताया कि ट्रक में दो लोग सवार थे | , जिसमें ट्रक व चालक नदी में समा गए हैं. जबकि हेल्पर फरार चल रहा है. उन्होंने बताया कि अलकनंदा नदी में जल पुलिस की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक चालक का कोई पता नहीं चल पाया है |


Recent Comments