पौड़ी , PAHAAD NEWS TEAM
कल्जीखाल ब्लॉक के अंतर्गत नंदोली गांव के समीप हॉट मिक्स प्लांट से निकलने वाला धुआं ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बना हुआ है. लोगों को धुएं से सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और खांसी की शिकायत हो रही हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पौड़ी डीएम से भी की है.
ग्रामीणों के मुताबिक इन दिनों प्रवासी अपने गांव लौट चुके हैं। गांव में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की संख्या काफी है। ऐसे में गांव के पास हॉट मिक्स प्लांट से निकलने वाला जहरीला धुआं स्वास्थ्य पर काफी हानिकारक प्रभाव डाल रहा है. हॉट मिक्स प्लांट के लिए ग्रामीणों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है.
पौड़ी डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदांडे का कहना है कि इसके लिए कमेटी बनाई जाएगी, जिसके बाद ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा.
लोगों को धुएं से सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और खांसी की शिकायत हो रही हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पौड़ी डीएम से भी की है.ग्रामीणों के मुताबिक इन दिनों प्रवासी अपने गांव लौट चुके हैं। गांव में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की संख्या काफी है। ऐसे में गांव के पास हॉट मिक्स प्लांट से निकलने वाला जहरीला धुआं स्वास्थ्य पर काफी हानिकारक प्रभाव डाल रहा है.

