देहरादून,

नवरात्रि एक पवित्र हिंदू त्यौहार है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह लोगों के लिए श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ करने के साथ-साथ नृत्य और स्वादिष्ट भोजन के आनंद लेने का अवसर होता है। नवरात्रि के दौरान उपवास रखना दरअसल शरीर और आत्मा को शुद्ध करने का एक तरीका है, और ऐसा माना जाता है कि इससे माता की कृपा के साथ-साथ समृद्धि प्राप्त होती है। इस दौरान लोग उपवास रखते हैं और अपने खान-पान का बेहद खास ख्याल रखते हैं। उपवास की इस अवधि के दौरान लोग खाद्यान्न, अनाज और सामान्य नमक से परहेज करते हैं, और नवरात्रि के पावन त्योहार की इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए मदर्स रेसिपी ने बेहद कुरकुरे एवं स्वादिष्ट आलू और साबूदाना पापड़ बाजार में उतारे हैं, जिसे सेंधा नमक से तैयार किया जाता है।

उपवास के दौरान तलकर तुरंत तैयार किए जाने वाले मदर्स रेसिपी के ये खास पापड़ वाकई बेहद स्वादिष्ट नाश्ता हैं, और हर परिवार के लिए उपयुक्त हैं। बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ आलू और साबूदाना पापड़, दोनों का लुत्फ उठा सकते हैं। इन्हें खास तौर पर उपवास के लिए बनाया जाता है, जिसमें साधारण नमक के बजाय सेंधा नमक (रॉक सॉल्ट) का इस्तेमाल किया जाता है। साबूदाना, उपवास रखने वाले ज्यादातर लोगों की पसंदीदा चीजों में से एक है। उपवास के दौरान आपको पोषक-तत्वों का भी खास ध्यान रखना पड़ता है, और ऐसे समय में कार्ब्स से भरपूर साबूदाना हमारे शरीर को नई ऊर्जा देने में मदद करता है। मदर्स रेसिपी के पापड़ कई मायनों में अनोखे हैं दृ पारंपरिक स्वाद वाले इस पापड़ को सबसे अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्रियों तथा स्वच्छ एवं अत्याधुनिक प्रक्रिया से तैयार किया जाता है, जो उपवास के दौरान आपके भोजन और नाश्ते को कई गुना बेहतर बना देता है। इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है क्योंकि इस पापड को आप अपनी पसंद के तेल में तलकर तैयार कर सकते हैं। हमारे सभी उत्सवों में खान-पान की भूमिका बेहद अहम होती है, इसलिए मदर्स रेसिपी हर मौसम और त्योहार के लिए अलग-अलग तरह के भारतीय व्यंजनों को पेश करती है। मदर्स रेसिपी के मौजूदा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में अचार, कुकिंग पेस्ट, इंस्टेंट मिक्स, भारतीय चटनी, पापड़, रेडी-टू-कुक, रेडी-टू-इट और हाल ही में बाजार में उतारे गए अलग-अलग तरह के ग्लोबल एक्सोटिक सॉस शामिल हैं। नवरात्रि के इस पावन महीने में, मदर्स रेसिपी द्वारा उपवास के लिए तैयार किए गए आलू और साबूदाना पापड़ पर एक विशेष ऑफर दिया जा रहा है और ग्राहकों के लिए यह ऑफर केवल