बद्रीनाथ धाम , PAHAAD NEWS TEAM

भगवान विष्णु के आठवें बैकुंठ बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले

यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ के बाद आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। बद्रीनाथ धाम में आज ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के बाद कपाटोद्घाटन किया गया । श्री बदरीनाथ धाम के श्रद्धेय रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद उनियाल की अगुवाई में तीर्थ पुरोहित सीमित संख्या में मंदिर में भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना नियमित रूप से करेंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की शुभकामनाएं दी । उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि भगवान के वर्चुअली दर्शन करें और अपने घरों में पूजा करने और धार्मिक परंपराओं का पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

वीडियो में देखें “भगवान बद्री विशाल जी”

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का संदेश

भगवान विष्णु के आठवें बैकुंठ बद्रीनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार 4.15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के बाद कपाटोद्घाटन किया गया। श्री बद्रीनाथ धाम के पूज्य रावल (मुख्य पुजारी) श्री ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी जी और धर्माधिकारी श्री भुवन चंद उनियाल जी के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहित सीमित संख्या में मंदिर में भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना नियमित रूप से करेंगे। कोरोना महामारी के कारण अस्थायी तौर पर चार धाम यात्रा स्थगित है । मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आप अपने घरों में भगवान के दर्शन और पूजा करें और धार्मिक परंपराओं का पालन करें। श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जन स्वास्थ्य की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। कोरोना संक्रमण के इस समय में, मैं भगवान बद्री विशाल से सभी लोगों के स्वास्थ्य की कामना करता हूं।