नैनबाग

टिहरी जिले के नैनबाग तहसील के अन्तर्गत परोगी शरदोत्सव में रात्रि संध्या का कार्यक्रम के अवसर पर आज भा ज पा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राकेश गिरी ने प्रतिभाग किया और इस अवसर पर समिति ने उनसे प्रदेश में ओबीसी का आरक्षण १४ से २७ प्रतिशत किया जाय । समिति ने केंद्र की तरह करने की माँग । समिति की दुसरी माँग थी की राज्य सभा सांसद से ग्राउण्ड की रेलिंग के लिये पाँच लाख की स्वीकृति दिलवाई जाय ।
उन्होंने कहा की इस प्रकार आयोजनों से अपनी सांस्कृति को जीवित रखने का ये सही माध्यम है, उन्होंने समिति की माँगो पर आस्वासन दिया की समिति की माँगो को सरकार के समक्ष रखेंगे ।

राजेश नौटियाल उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ने कहा है की उत्तराखण्ड की संस्कृति एक अदभुत और पौराणिक संस्कृति है इसको हमे ओर आगे तक सजोये रखने की ज़रूरत हैं। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये ।

नारायण सिंह राणा के साथ
भाजपा ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, राजेश नौटियाल उपाध्यक्ष ओ बी सी मोर्चा, आसुतोष कोठारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, प्रेम सिंह रावत, गोविंद सिंह रावत, राकेश रावत, सरदार सिंह मल पूर्व छेत्र , होशियार सिंह ओबीसी मण्डल अध्यक्ष, पंचायत सदस्य आदि लोग मौजूद रहे।