टिहरी
नारायण सिंह राणा पूर्व मंत्री अठजुला खेल एवं सांस्कृतिक शरदोत्सव परोगी में रात्री संध्या कार्यक्रम में दीप पर्वजलित कर कार्यक्रम विधिवत उद्घाटन किया
टिहरी जिले के नैनबाग तहसील के अन्तर्गत परोगी शरदोत्सव में रात्रि संध्या का कार्यक्रम पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा ने दीप पर्वजलित कर कार्यकर्म का शुभारम्भ किया ।
इस अवसर पर पहाड़ी गायक नरेश बादशांह और हिमाचली गायिका श्रुति शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी इनके गानों पर लोग खूब झूमे ।

दर्शकों को इनके गाने खूब भाये, जैसा आपको विदित हो अठजुला खेल एवं सांस्कृतिक शरदोत्सव परोगी में कार्यकर्म चल रहे है । कार्यक्रम के दुसरे दिन लोकल गायकों के नाम रहा ।
लगभग पाँच हज़ार दर्शको के बीच कलाकारों का जोश भी अपने अलग ही रंग में था । लोग देर रात तक गानों पर झूमतें रहे । इस अवसर पर हिमाचली और उत्तराखण्ड की संस्कृति का एक अनोखा संगम देखने को मिला ।

