वीर शहीद केसरी चंद युवा समिति के द्वारा आयोजित आजाद हिंद फौज के महानायक अमर शहीद केसरी चंद जी के 104 वें जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 1 नवंबर 2023 आजाद हिंद फौज के महानायक वीर शहीद केसरी चंद जी की गांधी पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया माल्यार्पण कार्यक्रम में सुबह 10:00 बजे बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल श्री मुन्ना सिंह चौहान जी विधायक विकास नगर, श्रीमती मधु चौहान जी जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून,श्रीमती मधु भट्ट जी उपाध्यक्ष संस्कृत साहित्य कला परिषद उत्तराखंड


श्री मूरत राम शर्मा जी पूर्व अध्यक्ष जनजाति आयोग उत्तराखंड सरकार, श्री गीता राम गौड़ की पूर्व प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा,आदि नेतागण समिति के संरक्षण मंडल व समिति के सदस्य उपस्थित रहें उसके पश्चात पवेलियन ग्राउंड में महिला कबड्डी से कार्यक्रम आगाज हुआ जिसमें राष्ट्रीय स्तर की महिला कबड्डी की 11 टीमों ने प्रतिभा किया जिसमें प्रथम स्थान दिल्ली की टीम ने प्राप्त किया और द्वितीय स्थान पर भी हरियाणा जींद की टीम रही पारितोषिक वितरण राज्य मंत्री नारायण सिंह राणा जी के द्वारा किया गया पुरुष टीमों ने भी प्रतिभाग किया लेकिन पुरुष टीमों का फाइनल
2 नवंबर 2023 को संपन्न होगा और अगले दिन सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजित किया जाएगा जिसमें उत्तराखंड की लोक संस्कृति देखने को मिलेगी और उत्तराखंड के गढ़वाल कुमाऊं जौनसार बावर के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देगें
रविंद्र भंडारी
अध्यक्ष वीर शहीद केसरी चन्द समिति देहरादून
धन्यवाद

