हल्द्वानी,

किराना स्टोर स्वामी ने अपने पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर उसे घायल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सावित्री कालोनी बरेली रोड गली नंबर तीन निवासी पवन कुमार पुत्र स्व. बैजनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका आर्य समाज मंदिर के सामने बैजनाथ किरान स्टोर के नाम से प्रतिष्ठान है। उसके मजदूर सडक की दूसरी ओर स्थित गोदाम में सामान रख रहे थे। तभी वहीं पर रहने वाले मुन्ना लाल कन्नौजिया ने उसके मजदूरों के साथ मारपीट कर दी। जब वह बीच बचाव के लिए गया तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया।