पिथौरागढ़ , PAHAAD NEWS TEAM
कोरोना संकट के चलते सीमांत जिले में पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह चरमरा गया है. सभी होटल बंद हैं। होटल कारोबारियों को रोजाना लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। पिथौरागढ़ जिले में चौकोड़ी , पाताल भुवनेश्वर और मुनस्यारी देश और विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इन प्रमुख स्थलों में होटलों के अलावा कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह भी हैं। कोरोना कर्फ्यू के कारण पर्यटन व्यवसाय भी पूरी तरह से चरमरा गया है।
कोरोना कर्फ्यू के चलते होटल कारोबारियों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है. ट्रेड यूनियन ने सरकार से तत्काल आर्थिक पैकेज की मांग की है। कोरोना कर्फ्यू के कारण सभी होटल और पर्यटक आवास घर बंद पड़े हैं। होटल कारोबार को रोजाना लाखों का नुकसान हो रहा है।
होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी राकेश देवलाल ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के होटलों में लगे ताले से होटल व्यवसायियों को प्रतिदिन 40 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है. ट्रेड यूनियन ने सरकार से बिजली और पानी के बिल में आंशिक छूट देने की मांग की है.
पिथौरागढ़ जिले में चौकोड़ी , पाताल भुवनेश्वर और मुनस्यारी देश और विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इन प्रमुख स्थलों में होटलों के अलावा कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह भी हैं।कोरोना कर्फ्यू के कारण सभी होटल और पर्यटक आवास घर बंद पड़े हैं। होटल कारोबार को रोजाना लाखों का नुकसान हो रहा है।

