मंगलौर,
सेवक फॉउंडेशन द्वारा रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें झबरेड़ा विधायक विरेन्द्र कुमार जाति अपनी टीम के साथ स्वास्थ्य केंद्र गुरुकुल, नारसन पहुंचे जहां उन्होंने अपनी टीम के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि वह इस स्वच्छता अभियान को निरन्तर जारी रखेंगे और प्रदेश सरकार में बैठे स्वास्थ्य मंत्री और स्वस्थ्य सचिव को चेताने का काम करेंगे क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री बोलते है कि उनके विभाग के कार्य में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और बजट भी बहुत है लेकिन कटाक्ष करते हुए उन्होंने बताया स्वास्थ्य केंद्र गुरुकुल नारसन उनकी नजरों में बहुत पहले से है जिसमे गंदगी का अंबार लगा पड़ा है। घास फूस में जहरीले जानवर भी हो सकते हैं इसलिए उनके द्वारा यहीं से स्वच्छता अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा अधिकारी कहते हंै कि उनके पास सफाई कर्मी नहीं है और बजट भी नहीं है। जिसको लेकर सरकार को सोचना चाहिए और सरकारी संस्थानों पर ध्यान देना चाहिए।


Recent Comments