देहरादून,

धनतेरस और दिवाली भारत में सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित त्‍योहार हैं, जिन्‍हें बड़े उत्‍साह और रंग बिरंगे फैशन के साथ मनाया जाता है। धनतेरस के साथ त्‍योहारी सीजन की शुरुआत होती है और यह एक ऐसा दिन है जब लोग पारंपरिक रूप से सोना, चांदी और अन्‍य कीमती वस्‍तुएं खरीदते हैं। यह एक ऐसा अवसर भी है जब परिवार शानदार पारंपरिक परिधान पहनकर संजते और संवरते हैं। इसके बाद आती है दिवाली, जो एक रोशनी का त्‍योहार है, और यह धनतेरस से भी बड़ा और भव्‍य त्‍योहार है। दीपक की रोशनी से घरों को रोशन किया जाता है, और लोग अपने बेहतरीन और सबसे रंग-बिरंगे कपड़ों को पहनकर इस उत्‍सव को मनाते हैं। दिवाली के दौरान जटिल एम्‍ब्रोयडरी, चमकीले कलर्स और चमकदार एक्‍सेसरीज सबसे ज्‍यादा आकर्षण का केंद्र होती है, क्‍योंकि परिवार उपहारों का आदान-प्रदान करने और शानदार दावतों का लुत्‍फ उठाने के लिए एक-दूसरे से मिलते हैं और जश्‍न मनाते हैं। इन त्‍योहारों को और भी खास बनाने के लिए अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल लेकर आया है ‘फ‍िनाले डेज’, जो रोमांचक लास्‍ट मिनट ऑफर्स और डील्‍स के साथ इन त्‍योहारों के जश्‍न को और अधिक आनंददायक और खूबसूरत बनाता है।