हल्द्वानी,
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारियों ने दीपावली पर्व के मौके पर बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का विरोध किया है। व्यापारियों ने कहा कि वे अतिक्रमण का समर्थन तो नहीं करते लेकिन त्योहार पर अभियान चलाना गलत है। वहीं नगर निगम प्रशासन ने अभियान पर रोक लगा दी है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले तैयारी की जानी चाहिए, इसके बाद ही अभियान शुरू किया जाए। जिलाध्यक्ष विपिन पांडे ने कहा कि प्रशासन को त्योहार से ठीक पहले अतिक्रमण हटाने की याद आती है, वैसे अन्य दिनों में कोई कार्रवाई नहीं की जाती। जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने कहा कि त्योहार के समय इस तरह के अभियान चलाने से व्यापार प्रभावित होता है। इससे व्यापारियों में रोष है। वहीं नगर निगम के सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर फिलहाल अभियान नहीं चलाया जा रहा है। पर्व के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।


Recent Comments