टिहररी,

श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने सत्र 2023-24 में होने वाली अंतर महाविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की तिथि घोषित कर दी है। विवि की अंतर महाविद्यालय पुरुष वर्ग की दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता 17 से 18 नवंबर को राजकीय महाविद्यालय अग स्त्यमुनि में होगी। जबकि महिला वर्ष की प्रतियोगिताएं ऋषिकेश कैंपस और हरिद्वार होंगी।
विवि के क्रीड़ा परिषद के सचिव पुष्कर गौड़ ने बताया कि पुरुष वर्ग की तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता 17 से 19 नवंबर तक तुलाज इंस्टीट्टूट देहरादून में होगी। पुरुष वर्ग की दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता 9 और 10 दिसंबर को एसएमजेएन महाविद्यालय हरिद्वार में होगी। वहीं महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता 11 और 12 दिसंबर को एसएमजेएन महाविद्यालय हरिद्वार में होगी। पुरुष वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता 10 से 14 दिसंबर तक आईटीएम कॉलेज देहरादून में होगी। जबकि महिला और पुरुष वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता 15 और 16 दिसंबर को विवि के ऋषिकेश कैंपस में होगी। पुरुष और महिला वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 से 19 दिसंबर को राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में होगी। उन्होेंने खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों से प्रतियोगिता शुरू होने के एक दिन पहले आयोजन स्थल महाविद्यालय में पहुंचने को कहा है। खिलाड़ियों को मेडिकल प्रमाणपत्र और अभिभावकों का अनापत्ति प्रमाणपत्र साथ में लाना अनिवार्य होगा।