पौड़ी , PAHAAD NEWS TEAM
जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की ओर से आइवरमेक्टिन दवा की जानकारी गढ़वाली बोली के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है. डीएम पौड़ी ने सोशल मीडिया पर एक गढ़वाली संदेश पोस्ट किया है। जिसके बाद जनता भी उनके इस प्रयास की सराहना कर रही है.
दरअसल, इन दवाओं को पौड़ी की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचाना है. जिसमें 3 गोलियां बच्चों और 6 वयस्कों को खिलानी हैं। ताकि सभी को इस संक्रमण से बचाया जा सके।
40 फीसदी दवाएं ग्रामीण इलाकों में पहुंची
मुख्यमंत्री कोविड-19 मेडिकल किट एवं आइवरमेक्टिन दवा वितरण को लेकर जिला प्रशासन पौड़ी लगातार प्रयास कर रहा है . पौड़ी में अब तक 40 प्रतिशत दवाएं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाई जा चुकी हैं। अब शहरी क्षेत्रों में भी दवा पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंड की ओर से गढ़वाली बोली में एक वीडियो संदेश जारी किया गया है ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके और इस दवा की जानकारी लोगों तक पहुंचाया जा सके.
एसएसपी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की
एसएसपी पौड़ी की ओर से जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध की घटनाओं को कम करने के प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही सड़क हादसों पर लगाम लगाने के बारे में भी जागरूक किया जाए। कोविड के दौर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने स्तर पर मदद करनी चाहिए।

