देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड में विभिन्न विकास कार्यों के लिए बजट को मंजूरी दे दी है. इसमें कोविड-19 से संबंधित कार्यों सहित विभिन्न स्वास्थ्य उपकरणों और दवाओं की खरीद के लिए भी बजट स्वीकृत किया गया है.

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सीएम ने कोविड-19 के निरंतर बचाव के लिए आरटीपीसीआर, एंटीजन सेवाओं के भुगतान, सामग्री, उपकरण, औषधि रसायन के क्रय के लिए 50 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 को देखते हुए नैनीताल और देहरादून जिलों में 500-500 बेड के एक-एक अस्पताल के निर्माण के लिए 32.08 करोड़ की राशि जारी करने को मंजूरी दी है.

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य योजनान्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र-डीडीहाट के अंतर्गत विभिन्न 2 निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 41 लाख रुपये, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र चकराता के अंतर्गत विभिन्न 7 कार्यों के लिए 1 करोड़ 82 लाख रुपये, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न 2 निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 39 लाख रुपये और जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेंद्र नगर के अंतर्गत विभिन्न 4 निर्माण कार्यों के लिए 98 लाख 84 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।